[accordion][accordion_item title=”पैक्स डेवलपमेन्ट सैल” color=”theme”]
“हमारा उददेश्य”
“वर्ष 2020 में हमारी सहकारी समितियाॅ”
एक ऐसी सहकारी समिति विकसित करना जिसमें कृषकों को एक ही स्थान पर एक सुदृढ, तकनीकी शिक्षित, व्यवसायिक प्रशिक्षित एवं अनुशासित प्रबन्धन के द्वारा साहुकार मुक्त लोकतान्त्रिक व्यवस्था के अन्तर्गत वित्तीय, गैर-वित्तीय एवं कृषिगत सेवाऐं प्राप्त करा सकें।
पैक्स डेवलपमेन्ट सैल
चमोली गोपेश्वर।
पैक्स डेवलपमेन्ट सैल क्या है ?
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के राष्ट्रीय स्तर विचारोपरान्त यह आवश्यक्ता महसूस की गयी कि प्रारम्भिक सहकारी कृषि ऋण समितियों के सर्वांगीण विकास हेतु जनपद स्तर पर एक ऐसा विकास प्रकोष्ठ की आवश्यक्ता है जो जनपद की समस्त प्रारम्भिक ऋण सहकारी समितियों के स्वावलम्बन हेतु विभिन्न स्तरों से व्यवसाय वृद्धि कर स्वावलम्बी एवं सक्षम वनाने हेतु योजनाऐं तैयार करें जिसके लिऐ प्रारम्भिक सहकारी कृषि ऋण समिति विकास प्रकोष्ठ (पी0डी0सी0) का गठन किया गया था।
प्रारम्भिक सहकारी कृषि ऋण समिति (पैक्स) क्या है ?
प्रारम्भिक सहकारी कृषि ऋण समिति का तात्पर्य उस ऋण समिति से है जिसके साधारण सदस्यों का बहुमत मुख्यतः कृषि कार्य करता हो एवं सहकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत हो।
पैक्स के सदस्य कौन हो सकते हैं ?
ऐसे व्यक्तियों का समूह या व्यक्ति जिसे समिति के कार्यों में मत देने का अधिकार हो (सहानुभूति सदस्य नहीं)।
पैक्स डेवलपमेन्ट सैल का कार्य क्या है ?
समिति के निम्न कार्यों में मार्गदर्शन करना-
- व्यवसाय विकास योजना बनाना।
- रिसोर्स प्लानिंग करना।
- प्रोफिट प्लानिंग करना।
- वित्तीय संसाधनों का विकास करना।
- अवित्तीय संसाधन एवं सेवाओं का विकास।
- निकाय एवं प्रक्रिया का सफल संचालन करवाना।
- स्टाॅक होल्डरों से सम्बन्ध स्थापित करवाना।
- समिति का डोक्यूमेन्टेशन करवाना।
- समिति एवं सहकारी बैंक के मध्य समांजस्य स्थापित करवाना।
- समिति की परफारमेन्स बैंक एवं विभागों तक पहुॅचाना।
- पैक्स के सचिव को प्रशिक्षण व जानकारी उपलब्ध करने में मदद करना।
- समिति की कमियों को दूर करने में मार्गदर्शन करना।
[/accordion_item][accordion_item title=”स्थापना कक्ष” color=”theme”]
नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा बैंक के मुख्य कार्यालय पर निर्धारित/स्थापित किये गये इस कक्ष पर अधिकारियों/कर्मचारियों के पद स्वीकृत किये गये हैं जिनमें उपमुख्य प्रबन्धक, अनुभाग अधिकारी, वरिष्ठ सहायक लिपिक/टाइपिस्ट, सहयोगी, ड्राइवर, माली, दफतरी, चैकीदार, जमादार आदि के पद स्वीकृत किऐ गये हैं।
पदो के अनुरूप कार्यों के सम्पादन हेतु निम्न क्रिया कलाप पूर्ण कराये जाते हैं-
- बैंक पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी की भर्ती, नियुक्ति, परिवीक्षा, स्थायीकरण, ज्येष्ठता से सम्बन्धित कार्यों का निष्पादन किया जाता है।
- बैंक पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी के वेतन, वेतनवृद्धि, एरियर, यात्रा देयकर, भविष्यनिधि से सम्बन्धित कार्यों का निष्पादन किया जाता है।
- बैंक पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी के अवकाश, स्थानान्तरण, प्रशिक्षण सेवा निवृति से सम्बन्धित कार्यों क निष्पादन किया जाता है।
- बैंक पर कार्यरत किसी भी कर्मचारी के सेवा अभिलेखों का रख-रखाव, स्थायीकरण, अनुशासनात्मक कार्यवाही, जाॅच प्रत्यार्वन, छटनी से सम्बन्धित कार्याें का निष्पादन कराया जाता है।
- बैंक तथा बैंक की सभी शाखाओं पर साज-सज्जा से सम्बन्धित समस्त क्रिया कलापों का निष्पादन कराया जाता है।
- बैंक के अन्य सभी कार्य जो किसी दूसरे कक्ष से सम्पादित न हों स्थापना कक्ष से पूर्ण कराये जाते हैं।
[/accordion_item]
[accordion_item title=”लैब कक्ष” color=”theme”]नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा बैंक के मुख्य कार्यालय पर निर्धारित/स्थापित की गयी लैब में समस्त बैंकिंग साफटवेयर तथा फिनेकल से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण किया जाता है। लैब में एक नोडल अधिकारी, 02 डी0बी0ए0 तथा दो एल0-01 हेल्पडेस्क कार्य करते हैं।
[/accordion_item]
[/accordion]